फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring women dead two party between fight

महिला की मौत के बाद ससुराल व मायके पक्ष के लोग भिड़े

Fri, 19 Mar 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Durring women dead two party between fight
झांसी। एरच थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां बृहस्पतिवार तड़के महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन भी पहुंचे। यहां बेटी का शव देखकर परिजनों में आक्रोश पैदा हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष भिड़े गए। हंगामा की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगोें को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एरच थाना क्षेत्र के खलार गांव निवासी राकेश की पत्नी रीना पाल (28) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में अचानक हालत बिगड़ गई। ससुराल के लोग आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति से जानकारी मिलते ही परिवार वाले भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां मौत की वजह को लेकर परिजनों का ससुरालियों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष भिड़े जाने से मेडिकल कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने उनकी पुत्री को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed