{"_id":"632b6500136f611ee47c44f6","slug":"durring-marpeet-injurd-youth-death-jhansi-news-jhs229280461","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की मौत, शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में दस दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल हुए युवक ने बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले में एसएसपी ने ग्रासलैंड चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही मुकदमे में पांच अन्य आरोपियों के नाम भी बढ़ाए गए हैं।
करारी निवासी लल्लू परिहार के पुत्र पंकज परिहार (23) के साथ 11 सितंबर को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। घटना में पंकज के सिर में चोट आई थी। साथ ही दोनों हाथ व एक पैर भी टूट गया था। पंकज के अचेत होने के बाद भी विपक्षी उसे पीटते रहे थे। इस मामले में पंकज की पत्नी प्रियंका की शिकायत पर पुलिस ने क्षेत्र के भोला गुर्जर और कल्लू गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पंकज को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 17 सितंबर को परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से गुस्साए परिजनों ने शव को विश्वविद्यालय चौकी और मेडिकल कॉलेज के बीच सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इससे सड़क का आवागमन बाधित हो गया। इस दौरान मृतक के पिता लल्लू ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराने गया था, लेकिन उसे टरका दिया गया था। बाद में पंकज की पत्नी प्रियंका की शिकायत पर पुलिस ने सिर्फ दो लोगों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जबकि, घटना को अंजाम सात लोगों ने दिया था। पिता ने बताया कि आरोपी उनके बेटे को अपने साथ रहने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने घटना को अंजाम दे डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मामले में लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने ग्रासलैंड चौकी प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा घटना के आरोपी कल्लू और भोला गुर्जर को हिरासत में ले लिया गया। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि इस मामले में पांच अन्य आरोपी जरदान गुर्जर, बल्लू, कप्तान, अभिनव व गोलू के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
इकलौता बेटा था पंकज
झांसी। मृतक पंकज परिहार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अविवाहित हैं। मृतक के तीन साल का बेटा पीयूष व आठ माह की बेटी निधि है। पंकज की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।