फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring festival full day light supply

त्योहारों पर भरपूर मिलेगी बिजली

Sat, 27 Mar 2021 07:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Durring festival full day light supply
झांसी। होली और शब-ए-बरात पर शहर को पर्याप्त बिजली देने की तैयारी कर ली गई है। त्योहारों पर बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से कराने के लिए शनिवार को दिन भर बिजली विभाग तैयारियाें में जुटा रहा। दिन भर ट्रांसफार्मर व मोहल्ले में तारों को दुरुस्त किया जाता रहा।
विज्ञापन

होली व शब-ए-बरात पर बिजली की खपत सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ जाएगी। दोनों त्योहारों पर यह आंकड़ा 20 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। ऐसे में किसी भी तरह से बिजली आपूर्ति में समस्या न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने फीडरों को अपडेट करना शुरू कर दिया है। कुछ फीडरों की क्षमता भी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। वहीं, फीडरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है, जिससे चौबीस घंटे निगरानी हो सके। पुराने ट्रांसफार्मरों को भी बदलने का काम भी शुरू कर दिया है। उन इलाकों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर ज्यादा ट्रिपिंग के मामले आते हैं। इधर, नलकूप कनेक्शन के चलते देहात क्षेत्र में बने उपकेंद्रों पर भी लोड बढ़ रहा है। ऐसे में देहात में बने उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे किसानों व लोगों को बिजली सप्लाई सुचारु रूप से मिल सके।
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल के आसपास के तारों को सुधारा
महानगर के सभी होलिका दहन स्थल के आसपास लगे तारों को पूरी दुुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा, सभी बिजली घरों पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों त्योहार पर बिजली आपूर्ति में कोई समस्या न हो, इसके लिए तेजी के साथ मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। ट्र्रांसफार्मरों को दुरुस्त किया जा रहा है। डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed