फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring corona time find many achivement

कोरोना काल में भी न रुकीं - न डरीं, हासिल करती रहीं उपलब्धियां

Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Durring corona time find many achivement
झांसी। वर्ष 2020 में कोरोना काल के कारण जब सब कुछ ठहर सा गया था, तब वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी की कुछ महिलाएं अपने - अपने क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही थीं। विपरीत हालात में वे न रुकीं, न थकीं और न ही हालात से डरीं। कोई बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभ्यास करती रही, कोई अपने साथ ही समाज की तमाम अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने का तानाबाना बुनती रहीं, किसी ने सुंदरता, समझदारी और सामाजिक सरोकार का शानदार प्रदर्शन कर सफलता का ताज हासिल किया।
विज्ञापन

विचलित हुए बिना साधती रहीं निशाना, मिलते रहे मेडल
कोरोना काल क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर रंजना गुप्ता को जरा भी विचलित नहीं कर सका। वे एक कुशल शूटर (निशानेबाज) हैं। उन्होंने अपना अभ्यास और हौसला नहीं छोड़ा। अर्जुन की तरह उनकी नजर भी लक्ष्य पर रही। ड्यूटी के साथ वह रोज निशाना साधती रहीं और उपलब्धि हासिल करती रहीं। उनकी लगन और मेहनत का पुरस्कार भी मिला। उन्हें महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित ऑल इंडिया स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल (कांस्य पदक) और दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए सिल्वर मेडल (रजत पदक) मिला। रंजना ने कहा कि अचूक निशाना साधने का हुनर सीखकर अधिक से अधिक अपराधियों का खात्मा करना चाहती हूं।
विज्ञापन

झांसी में सॉफ्ट ट्वायज के कारोबार को दी पहचान
इंटीरियर डिजाइनर उदिता गुप्ता ने भी मिसाल पेश की। अपने पेशे में अच्छी तरह से स्थापित होने के बावजूद उन्होंने कुछ नया करने का सिलसिला जारी रखा। कोरोना काल में उनका जज्बा फीका नहीं पड़ा। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत उन्होंने झांसी में सॉफ्ट ट्वायज के कारोबार को बढ़ाने और झांसी को इस क्षेत्र में पहचान दिलाने की ठानी। इस पर चलते हुए उन्होंने 400 महिलाओं को जोड़ा। मई 2020 में उनके जज्बे को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी सराहा। योजना के तहत उन्हें इस कारोबार को बढ़ावा देने के लिए 80 लाख रुपये का ऋण भी स्वीकृत किया गया। इसके तहत शोरूम का विस्तार, ब्रांडिंग व मार्केटिंग सब करना है। उदिता ने कहा कि सफलता तभी है, जब आप अपने साथ समाज को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साबित किया कामकाजी हो या गृहणी, खास है हर महिला
शहर की ही शबाना शरीफ ने सुंदरता और समझदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने जबलपुर में आयोजित मिसेज इंडिया ग्लोब 2020 का खिताब हासिल किया। कोरोना काल में हालात से बिना विचलित हुए इसके लिए उन्होंने शानदार तैयारी की। इस सफलता को बहुत सहजता से लेते हुए संदेश दिया कि हर महिला अपने आप में खास है। वह कामकाजी हो या गृहणी, युवती हो या शादीशुदा, वो घर चलाने के साथ ही समाज को दिशा देने का हुनर रखती है। बस जरूरत है अपने हुनर को सामने लाने की। समाज को महिलाओं को हुनर दिखाने का मौका देना चाहिए। इसके बाद वे खुद ही अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed