फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring Block pramuck namankan bawal in jhansi

ब्लाक प्रमुख के नामांकन में झांसी में भारी बवाल

Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Durring Block pramuck namankan  bawal in jhansi
झांसी। बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आमने-सामने रहे। हालात बिगड़ने पर पुलिस को कई जगह लाठियां भांजनी पड़ीं। इस बीच झांसी और ललितपुर के सात ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

झांसी में बड़ागांव ब्लॉक में नामांकन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव तक हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। वहीं, चिरगांव में भी जमकर हंगामा हुआ। यहां भी पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इस बीच झांसी के आठ में से दो ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। झांसी के बंगरा ब्लॉक से भाजपा विधायक बिहारी लाल आर्य की पुत्री भारती व गुरसराय से भाजपा प्रत्याशी पद्मा टीकाराम पटेल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। दोनों ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों के अलावा अन्य किसी का नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन

वहीं, ललितपुर के छह में से पांच ब्लॉकों में अन्य किसी प्रत्याशी के सामने न आने से भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इनमें महरौनी ब्लॉक से गौरा अहिरवार, मडावरा से चंद्रजीत रावत, जखौरा से बबीता सहारिया व बार से गुणमाला लोधी शामिल हैं। बिरधा ब्लॉक में मां सूरज रानी और उनके बेटे मोहित निरंजन ने नामांकन दाखिल किए। मां के नामांकन वापस लेने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मोहित निरंजन का भी निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। तालबेहट ब्लॉक में दो प्रत्याशी भाजपा के विजय सिंह गोलू और निर्दलीय राजदीप बुंदेला आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed