{"_id":"67ddcbfdc18daee84505e12a","slug":"during-road-repairs-there-should-not-be-a-one-way-stretch-for-more-than-one-kilometre-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517733-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सड़क मरम्मत के दौरान एक किमी से अधिक न हो वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सड़क मरम्मत के दौरान एक किमी से अधिक न हो वन-वे
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंडल के चिह्नित ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण का कार्य तत्काल पूरा करें। सड़क पर मरम्मत के दौरान एक किमी से अधिक वन-वे नहीं होना चाहिए। यह आदेश शुक्रवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे व डीआईजी केशव प्रसाद चौधरी ने संयुक्त रूप से दिए।
अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि हाइवे पर एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाए। 20 किमी पर एक एंबुलेंस होनी चाहिए। हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। टोल से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों की सूची परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई जाए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाए। नगर निगम, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, टैंपो-टैक्सी यूनियन के साथ स्टैंड से टैंपो का संचालन सुनिश्चित करें। इस दौरान समिति सचिव प्रभात पांडेय आरटीओ (प्रवर्तन), सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह एसपी सिटी, अरविंद त्रिवेदी आरटीओ (प्रशासन), संजीव कुमार, एसई पीडब्ल्यूडी, डॉ. सुमन एडी हेल्थ, डॉ. नवल कुमार खुराना आईएमए अध्यक्ष, संतोष कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन