{"_id":"2a39e5b895a4102f032eaa1e21a7ee81","slug":"durga-pooja-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी मां को विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी मां को विदाई
ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार को मां दुर्गा एवं काली की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। प्रतिमाओं को लक्ष्मी तालाब, पहूज बांध, ओरछा की बेतवा नदी में विसर्जित किया गया।
मानिक चौक स्थित सिंधी तिराहा पर एकत्रित हुई विभिन्न क्षेत्रों की दुर्गा प्रतिमाएं क्रमबद्ध तरीके से शोभायात्रा में शामिल हुईं। लगभग 155 वर्ष से लगातार सर्वप्रथम निकलने वाली बांधव समिति की दुर्गा प्रतिमा इस बार शोभायात्रा में शामिल नहीं हुई। ऐसे में खटकयाना क ी काली, दयासागर कंपाउंड की दुर्गा प्रतिमा के पश्चात नंबर से सभी प्रतिमाएं ढोल नगाड़े, डीजे की ध्वनि एवं जयकारों के बीच लक्ष्मी तालाब के लिए निकलीं।
श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के बीच मां की प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में किया। वहीं सीपरी बाजार, सदर बाजार, प्रेमनगर आदि स्थानों की दुर्गा प्रतिमाएं भी ओरछा, पहूज बांध सहित विभिन्न जल स्थलों पर पहुंचीं। वहां उन्हें विधिवत रूप से विसर्जित किया गया। दतिया गेट स्थित नकटा चौपड़ा पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा, शहीद पार्क मां दुर्गा उत्सव समिति गोविंद चौराहा की दुर्गा प्रतिमा की भी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
बाक्स
मां काली की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र हर बार की तरह खटिकयाना की मां काली की प्रतिमा रही। प्रतिमा के साथ चल रहे हजारों युवा, बुजुर्ग, बच्चों व महिला श्रद्धालु मां के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान आम श्रद्धालुओं को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को खासा पसीना बहाना पड़ा।
इन संगठनों ने किया शोभायात्रा का स्वागत
दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा का महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मानिक चौक में श्री दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, रामेश्वर मिश्रा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, संजय पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, आलोक चतुर्वेदी आदि, मालिनों के चौराहा पर गहोई वैश्य नवयुवक मंडल व जय माता समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रदीप सरावगी, सौरभ रावत भांजे, अंचल सरावगी, मनमोहन गेड़ा आदि, गंधीगर के टपरा पर
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के दिलीप औजार वाले, राजेंद्र सोनी बांदा वाले, कैलाश सोनी, प्रदीप सोनी, यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा रानी महल चौराहा पर विजय खन्ना, पीयूष रावत, मुकेश सिंघल आदि, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, रमेश माली आदि, भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री राजीव गौतम, रवि वर्मा आदि, हैवट मार्केट चौराहा पर जिला वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष तनवीर आलम, नौशाद खान, फिरोज अहमद शेखू, अयाज, आदिल, ताबिश रजा एकता पीस कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी, बबलू मंसूरी, अख्तर चाचा, सलमान अब्बासी आदि ने प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा की। श्रद्धालुओं का शरबत वितरण कर स्वागत किया।
खूब हुए भंडारे
महानगर में जगह- जगह भंडारे हुए। पंचकुइयां, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सदर बाजार, सीपरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने हलवा, पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण किया।