फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to storm and rain, electricity was cut off in entire Jhansi

Jhansi: आंधी, बारिश से गुल बिजली ने रुलाया, पानी ने तरसाया; लोगों को अंधेरे और गर्मी में काटनी पड़ी रात

Thu, 22 May 2025 12:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 May 2025 12:26 PM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain, electricity was cut off in entire Jhansi
Jhansi News - फोटो : अमर उजाला

देर रात आई आंधी और बारिश के कारण पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। लोगों को अंधेरे और गर्मी में रात काटनी पड़ी। कई स्थानों पर तार टूट गये। बिजली विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग शुरू की और जहां-जहां फाल्ट मिले उनको ठीक कर आपूर्ति सुचारु की गई।

विज्ञापन


कई स्थानों पर पांच से आठ घंटे में आपूर्ति बहाल हुई। लेकिन, अब भी बड़ागांव गेट समेत कई इलाके ऐसे हैं जहां सुबह तक बिजली और पानी आपूर्ति बाधित रही। वहीं, बिजली न आने के कारण पानी की टंकियां भर नहीं सकीं।
विज्ञापन


इस कारण सुबह कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही तो दूसरी ओर टैंकर संचालन पर भी इसका खासा असर पड़ा है। सुबह आठ बजे से दौड़ने वाले टैंकर कई स्थानों पर आज नहीं पहुंच सके। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां हैंडपंप की सुविधा है, वहां सुबह से ही लोगों की कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed