फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to heat, the capacity of transformers will increase at eight sub-stations.

Jhansi News: गर्मी के चलते आठ सब स्टेशनों पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता

Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Due to heat, the capacity of transformers will increase at eight sub-stations.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। इस साल गर्मी में होने वाली बिजली खपत को देखते हुए बिजली विभाग छह उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करेगा। वहीं, मुन्नालाल और मेडिकल सब स्टेशन पर लगने वाले 10 और 20 एमवीए के ट्रांसफार्मरों के आने का इंतजार किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस बार गर्मी में शहरवासियों को बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।



बताते हैं कि गत वर्ष की गर्मी में गल्ला मंडी, हंसारी, नंदनपुरा, चिरगांव, रानी महल और सूती मिल उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मर खपत बढ़ने पर गड़बड़ाने लगे थे। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति कई-कई घंटे तक बाधित करनी पड़ी। इस बार ऐसी दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता (देहात) ऐनुल होदा ने बताया कि गल्ला मंडी सब स्टेशन, हंसारी सब स्टेशन, नंदनपुरा सब स्टेशन पर पांच एमवीए की जगह आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर 28 फरवरी तक लगा दिए जाएंगे। इन सब स्टेशनों पर लगने वाले ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग का काम चल रहा है। टेस्टिंग होने के बाद शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर लगाने का काम होगा। चिरगांव सब स्टेशन पर पांच एमवीए की जगह 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। इसके अलावा, चिरगांव, रानी महल और सूती मिल सब स्टेशन पर पांच एमवीए का एक-एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि मुन्नालाल पावर हाउस पर 10-10 एमवीए के दो और मेडिकल सब स्टेशन पर 20 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसका स्टोर से आने का इंतजार किया जा रहा है। मुन्नालाल पावर हाउस पर ट्रांसफार्मर लगाने का काम मार्च के अंत तक संभव है। मेडिकल सब स्टेशन पर अप्रैल तक ट्रांसफार्मर लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed