फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to depression, the doctor's wife hanged herself and committed suicide

Jhansi News: डिप्रेशन में आकर डॉक्टर की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 08 Apr 2025 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Due to depression, the doctor's wife hanged herself and committed suicide

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार के सिद्धेश्वर नगर निवासी डॉक्टर की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। करीब पांच साल से वह डिप्रेशन में थीं। फंदा लगाने के बाद उनको परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 12 दिन बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई।


जिला आयुष मेडिकल ऑफिसर पद से रिटायर शिव दयाल दोहरे सिद्धेश्वर नगर में पत्नी रामवती (54) के साथ रहते थे। उनका कहना है कि पांच साल से पत्नी रामवती डिप्रेशन में थीं। कई जगह उनका इलाज कराया गया। फायदा न होने पर रामवती कई दफा सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थीं। रामवती छोटी-छोटी बात पर तनाव में आ जाती थीं। 26 मार्च को रामवती घर में अकेली थीं। कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक गईं। उनको फंदे से लटका देख परिजनों ने उनको नीचे उतारा। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराई गईं। 12 दिन बाद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed