फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to dense fog, the trolley entered inside the house breaking the boundary wall

घने कोहरे के चलते बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए घर के अंदर घुसा ट्राला

Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Due to dense fog, the trolley entered inside the house breaking the boundary wall
झांसी। घने कोहरे के चलते मंगलवार की भोर में रक्सा, सिजवाहा तिराहा के पास एक ट्राला बाउंड्रीवाल तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसा। हादसे में मकान के अंदर सो रहे दो परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में ड्राइवर को भी चोट नहीं आई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिजवाहा निवासी राजू यादव एवं पुष्पेंद्र अहिरवार का तिराहे के पास मकान है। भवन स्वामी राजू के मुताबिक मंगलवार भोर करीब ढाई से तीन बजे के बीच एक ट्राला बाहरी बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए भीतर आ घुसा। जोरदार टक्कर की वजह से बाउंड्रीवाल पूरी तरह गिर गई। बाहरी दीवार भी ट्राले की चपेट में आ गई। उस समय वह अपनी पत्नी ममता, बेटे रोहित, शिवम, अभिषेक के साथ घर के भीतर सो रहे थे। हादसे की चपेट में आने से परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। वहीं, पड़ोस में पुष्पेंद्र भी अपने पत्नी पिंकी, पुत्र प्रतीक, पुत्री परी एवं पिता ओमी के साथ सोये हुए थे। यह लोग भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ट्राला के घुसते ही परिवार के लोग बाहर निकल आए। पुलिस को भी सूचना दी गई। थोड़ी देर में रक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक ट्राला बंगलुरू से झांसी होता हुआ ललितपुर जा रहा था। राजस्थान के अलवर के किशनगढ़ निवासी शौकीन (42) ट्राला चला रहा था। उसे चोट नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

पिछले छह साल से लगातार हो रहा हादसा
भवन स्वामी राजू का कहना है कि पिछले छह साल से लगातार इस मौसम में कोई न कोई न कोई वाहन बाउंड्रीवाल तोड़कर भीतर घुस आता है। कई बार उन्होंने इसको लेकर एनएचएआई समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अधिकारी कार्रवाई करने का भरोसा देकर मामले को टाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed