फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dual pump

बारह गांवों में लगे सोलर ड्यूल हैंडपंप

Mon, 04 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जनपद के सूखा प्रभावित गांवों में मिनी पेयजल योजना के अंतर्गत 35 सोलर ड्यूल हैंडपंप लगाए जाने हैं, जिनके लगाने का काम जल निगम ने शुरू कर दिया है। अभी तक बारह गांवों में हैंडपंप लगाए जा चुके हैं। इस योजना से गांवों का पेयजल संकट दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


शासन ने मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन में अस्सी सोलर ड्यूल हैंडपंप लगाने की स्वीकृति प्रदान की थी। यह हैंडपंप पैंतीस सौ से अधिक आबादी वाले गांवों में लगाए जा रहे हैं। इनमें झांसी में पैंतीस, जालौन में पच्चीस व ललितपुर जनपद में बीस हैंडपंप लगाए जाने हैं।
विज्ञापन


झांसी जनपद के पैंतीस में बारह गांवों में यह हैंडपंप लगा दिए गए हैं। अभी बबीना ब्लाक के खजराहा बुजुर्ग, बैदौरा, डगरवाहा व बंगरा ब्लाक के पलरा, कचनेव, कटेरा देहात, नोटा, पचवारा, घुराट, मगरवारा व लुहार गांव में हैंडपंप लगा दिए हैं। इन गांव के लोगों को अभी दूर-दूर तक पानी भरने के लिए जाना पड़ता था। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता (हैंडपंप) कौशल किशोर ने बताया कि सभी हैंडपंप ग्रामीण क्षेत्रों में लगने हैं। बाकी हैंडपंप लगाने काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि, इस योजना के तहत हैंडपंप लगने के बाद पचास मीटर के दायरे में एक पांच किलोलीटर की पानी की टंकी बनाई जाती है। सोलर प्लांट लगाकर बिजली की मांग पूरी की जाती है। बिजली से हैंडपंप पर लगे पंप को चलाया जाता है। पंप की मदद से फिल्टर पानी को टंकी में भरा जाता है। ग्रामीण बिना परिश्रम के ही टंकी से पेयजल ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed