{"_id":"65565724172e253589084019","slug":"dry-trees-on-the-side-of-the-highway-are-inviting-accidents-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-6110-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राजमार्ग के किनारे सूखे पेड़ दे रहे है दुर्घनाओं को आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राजमार्ग के किनारे सूखे पेड़ दे रहे है दुर्घनाओं को आमंत्रण
विज्ञापन
महरौनी। महरौनी- ललितपुर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर सूखे खड़े पेड़ दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। कस्बा के लोगों ने इन सूखे पेड़ों को कटवाए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
महरौनी -ललितपुर मार्ग से प्रतिदिन कई वाहन गुजरते हैं। इस सड़क के दोनों ओर कई सूखे पेड़ लगे हैं। राहगीर जब इन सूखे पेड़ों के नीचे से गुजरते हैं तो इनके गिरने का डर बना रहता है। नगर में मड़ावरा रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट नंबर- 2 के सामने, स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक मेडिकल के सामने, महरौनी से निकलने वाले मड़ावरा रोड़, ललितपुर रोड पर सूखे पेड़ खड़े हैं। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे खड़े पेड़ काफी पुराने हो जाने के कारण डालियां सूखकर कमजोर हो चुकी हैं। कस्बा के लोगों ने इन सूखे पेड़ों को कटवाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
राजमार्ग के दोनों ओर खड़े सूखे पेड़ों को प्रशासन को शीघ्र कटवाना चाहिए नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विभाग अगर सूखे पेड़ नहीं कटवाता है तो कभी भी डालियां नीचे गिरने से बड़ी जनहानि हो सकती है। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।