{"_id":"65aee8a199e99568f307bd14","slug":"drunken-man-quarrels-with-couple-in-moving-bus-blows-mangalsutra-of-woman-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-249342-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चलती बस में दंपती से उलझे शराबी, महिला का मंगलसूत्र उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चलती बस में दंपती से उलझे शराबी, महिला का मंगलसूत्र उड़ाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में बस में सवार दंपती के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की। इसी दरम्यान महिला का मंगलसूत्र उड़ा दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
सिविल लाइन ध्यानचंद स्टेडियम के सामने रहने वाले रमाशंकर त्रिपाठी ने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उनकी बेटी और दामाद उज्जैन जाने के लिए चित्रा चौराहे से एक बस में सवार हुए थे। नंदनपुरा में ड्राइवर ने बस रोककर दो सवारी बैठा लीं। दोनों सवारियां पुत्री-दामाद की स्लीपर सीट के पास बैठकर शराब पीने लगे। मना करने पर दोनों झगड़ा करने लगे। इस पर दामाद ने ड्राइवर से बस रोकने के लिए कहा, परंतु उसने नहीं रोकी। बस से कूदने की धमकी देने पर बस रोकी गई। पुलिस बुलाने की धमकी देने पर बस स्टाफ ने दोनों सवारियों को भगा दिया। बाद में घर पहुंचने पर बेटी को उसका मंगलसूत्र गायब होने की जानकारी हुई। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।