फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drought in Bundelkhand , where the Treasury Fill

बुंदेलखंड में सूखा, कहां से भरें खजाना

Sat, 20 Feb 2016 12:43 AM IST
झांसी/ब्यूरो
झांसी/ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Drought in Bundelkhand , where the Treasury Fill
झांसी। वाणिज्य कर कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन मेवा लाल गुप्ता ने व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने शासन द्वारा अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को पंजीयन के दायरे में लाने के लिए दिए गए निर्देशों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि शासन हर साल झांसी जोन का लक्ष्य 33 प्रतिशत बढ़ा देता है। अफसर लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापारियों पर दबाव बनाते हैं। जबकि बुंदेलखंड में सूखे के हालात बने हुए हैं, इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे हालातों में यहां के व्यापारी दबाव में अधिक टैक्स देने की स्थिति में नहीं हैं। कम टैक्स देने पर व्यापारियों को शक की नजर से देखा जाता है। शासन को स्थिति स्पष्ट कर लक्ष्य कम करवाना चाहिए। ऑन लाइन पंजीयन व व्यापार स्थल का फोटो खींचने के नाम पर होने वाले उत्पीड़न को रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि जिन व्यापारियों ने सीएसटी में पंजीयन ले रखा, कंप्यूटर में उनकी फीडिंग प्रोपर न होने से ऐसे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
बताया गया कि कुछ व्यापारियों से रिकवरी होने के बाद भी उनको परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि छोटी गाड़ियों को न पकड़ा जाए और न ही छोटे दुकानदारों को जांच के नाम पर परेशान किया जाए। इस पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ने सहमति जताई। साथ ही गल्ला मंडी में जल्द ही पंजीयन शिविर लगाने पर सहमति बनी।


इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एस एस मिश्रा, ज्वाइंट कमिश्नर एस एस गोयल, डिप्टी कमिश्नर अजीत सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल से संजय पटवारी, संतोष साहू, संजय सर्राफ, प्रभूदयाल साहू, केदार राय, सुनील नैनवानी, नवयुवक गल्ला मंडी व्यापार मंडल से उमेश गुप्ता, संजीव सोनी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से रामतीर्थ सिंघल, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल से विजय जैन, प्रमोद किलपन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed