फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drone crashed for the second time in four days

Jhansi News: चार दिन में दूसरी बार क्रैश हुआ ड्रोन

Mon, 02 Jun 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Drone crashed for the second time in four days

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना के मानकुआं गांव के पास शनिवार रात टेस्टिंग के दौरान सेना का ड्रोन क्रैश हो गया। पिछले चार दिन में यह दूसरी घटना है। इसके पहले 28 मई को दतिया के बसई थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में भी ड्रोन नीम के पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया था। उसे 20 किलो की आटा की बोरी के साथ उड़ाया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी आने से वह कंट्रोल के बाहर हो गया। इसने बबीना फायरिंग रेंज से उड़ान भरी थी। हालांकि दोनों ड्रोन के क्रैश होने से किसी ग्रामीण को नुकसान नहीं हुआ। दोनों सेना के हवाले कर दिए गए।वहीं, मानकुआं के निवासियों ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक खेत की ओर एक ड्रोन गिरा। ड्रोन से नीली एवं लाल रंग की लाइट जल रही थी। ड्रोन मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय पुलिस बल के साथ जा पहुंचे। छानबीन के दौरान सेना का ड्रोन होने की बात मालूम चलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।मानकुआं गांव सेना की फायरिंग रेंज के करीब होने से बेहद संवेदनशील है। इस वजह से यहां ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सेना के अधिकारियों को भी पुलिस ने मौके पर बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय के मुताबिक, सैन्य क्षेत्र की यूनिट ने परीक्षण के लिए यह ड्रोन उड़ाया था। संपर्क टूटने से ड्रोन गिर पड़ा। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। ड्रोन सैन्य अफसरों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed