{"_id":"677c3005e0b9c080d804c63c","slug":"drone-cameras-will-monitor-stations-and-rail-lines-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-468490-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ड्रोन कैमरों से होगी स्टेशनों और रेल लाइनों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ड्रोन कैमरों से होगी स्टेशनों और रेल लाइनों की निगरानी
विज्ञापन
- चप्पे-चप्पे की निगहबानी का खाका किया गया तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ के दौरान आरपीएफ की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। स्टेशनों और रेल लाइनों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। अलग से फोर्स तैनात की जाएगी। आरपीएफ की ओर से चौबीसों घंटे चप्पे-चप्पे की निगरानी का खाका तैयार किया गया है।
महाकुंभ में सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ द्वारा विशेष रूप से ड्रोन में लगे विशेष शक्तिशाली कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन कैमरों के जरिये यात्रियों की भीड़ में छिपे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। ड्रोन कैमरों के माध्यम से प्लेटफार्मों, रेलवे यार्ड, रेलवे ट्रैक व आस-पास के एरिया में निगरानी की जाएगी। इन सभी ड्रोन कैमरों की लाइव फुटेज रेल सुरक्षा बल के कंट्रोल टाॅवर में देखी जाएगी। ड्रोन कैमरों की तकनीक व इस्तेमाल के लिए रेल सुरक्षा बल के स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस संबंध में आरपीएफ के आईजी अमिय नंदन सिन्हा की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
00000
आसपास के गांवों पर भी रहेगी नजर
महाकुंभ के दरम्यान आरपीएफ रेलवे ट्रैक के आस-पास सभी गांव, कस्बों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों व उनमें बाहर से आने वालों की गतिविधियों के बारे में इनपुट जुटाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। आरपीएफ की ओर से यह कदम अपना सुरक्षा घेरा मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
00000
स्पेशल ट्रेनों के कोचों पर लगेंगे क्यूआर कोड
महाकुंभ के दरम्यान रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के सौ कोच झांसी में भी तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें चित्रों के माध्यम से कुंभ की भव्यता दर्शाई जा रही है। इसके अलावा इन कोचों में क्यूआर कोड भी लगाए जा रहे हैं। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्यूआर कोड को स्कैन करते हुए कुंभ से जुड़ीं तमाम जानकारियां मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से रेलवे की ओर से यह कदम उठाया गया है।