{"_id":"63c2f78d8d74f077ce2fce5c","slug":"drm-ekadas-win-footbal-match-jhansi-news-jhs237007531-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल : एडीआरएम एकादश ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल : एडीआरएम एकादश ने हासिल की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित फुटबॉल मुकाबले में एडीआरएम एकादश ने डीआरएम एकादश को शिकस्त देकर मुकाबले में जीत दर्ज की। मुकाबले में डीआरएम आशुतोष कुमार ने गोल कीपिंग की।
मुकाबला में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर गोल करने के कई प्रयास किए। लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने पहला गोल कर एडीआरएम एकादश को 1-0 की बढ़त दिलाई। बढ़त मिलते ही एडीआरएम टीम के खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ खेलना शुरू किया।
मुकाबले में उज्जवल ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। मैच के दौरान एडीआरएम आरडी मौर्य, मंडल खेलकूद अधिकारी मयंक शांडिल्य, सीनियर डीएसटी अमित गोयल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मैच के दौरान रईस खान, जीशान अंसारी और मोहम्मद साबिर मैच रेफरी रहे। इस मौके पर झांसी फुटबॉल फेडरेशन के मुख्य संरक्षक डॉ. रोहित पांडेय, अध्यक्ष जस्टिन सिंह, सचिव वहीद खान, बृजेंद्र यादव, विनोद यादव, शेख रफीक आदि मौजूद रहे।