{"_id":"6ae79febcbf396a5df000ddd","slug":"drizzle-turns-groundnuts-black-farmers-concerns-grow-jhansi-news-c-420-1-mot1003-14962-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बूंदाबांदी से मूंगफली काली पड़ी, किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बूंदाबांदी से मूंगफली काली पड़ी, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भंडरा /खिलारा। क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार को हुई बूंदाबांदी से मूंगफली की फसल प्रभावित हुई है। खेतों में सूखने के लिए पड़ी मूंगफली की फलियां बारिश की नमी से काली पड़ने लगी हैं। इससे किसानों को आर्थिक हानि की आशंका है।
इन दिनों क्षेत्र में मूंगफली की खुदाई का काम तेजी से चल रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। किसान फसल उखाड़कर खेतों में सुखा रहे थे। अचानक हुई बूंदाबांदी से यह फसल भीग गई। किसान फसल को खराब होने से बचाने के लिए लगातार उलट-पलट कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि धूप लगने से नमी दूर हो और फलियां जल्द सूख जाएं।
खिलारा, भंडरा, बसरिया, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, पुरवा और घाटकोटरा सहित आसपास के गांवों के किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि पहले खेतों में जलभराव से मूंगफली को बड़ा नुकसान हुआ था। अब बची हुई फसल पर बूंदाबांदी की मार पड़ रही है। नमी के कारण फलियां काली पड़ रही हैं। किसानों को डर है कि मौसम साफ न होने पर फसल की गुणवत्ता गिरेगी और उन्हें आर्थिक नुकसान होगा।