{"_id":"685081275a1968eea5068cd1","slug":"drizzle-brought-down-the-mercury-humidity-made-us-sweat-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-578890-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बूंदाबांदी ने लुढ़काया पारा, उमस ने छुड़ाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बूंदाबांदी ने लुढ़काया पारा, उमस ने छुड़ाया पसीना
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार को बूंदाबांदी और बदरी की वजह से दिन का तापमान लुढ़क गया। मगर उमस ने लोगों का पसीना छुड़ाया। बीच में काले बादल छाने लगे तो लगा कि झमाझम बारिश होगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। मौसम विभाग ने इस सप्ताह लगातार बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
रविवार देर रात अचानक से मौसम बदलने से तेज हवा और बारिश हुई थी। हवा की तेज गति के चलते एसपीआई के आगे एक बाड़े की दीवार भी गिर गई। वहीं, सोमवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। अधिकतम तापमान करीब साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 37.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि इस हफ्ते लगातार बारिश के आसार हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन