फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drivers and operators will be checked before issuing duty slips

Jhansi News: ड्यूटी स्लिप देने से पहले होगी चालक-परिचालकों की जांच

Wed, 14 May 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drivers and operators will be checked before issuing duty slips

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बसों में हादसे रोकने के लिए परिवहन निगम लगातार सख्ती कर रहा है। अब चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने से पहले जांच की जाएगी। ब्रीथ एनलाइजर टेस्ट के साथ 14 बिंदुओं पर जांच की जाएगी, इसके बाद ही इन्हें ड्यूटी स्लिप दी जाएगी।

कई बार चालकों की लापरवाही के चलते हादसे हो जाते हैं। परिचालकों की भूमिका भी कई बार संदिग्ध देखी गई है। इन सबके दृष्टिगत चालक-परिचालकों की ड्यूटी निर्धारित 14 बिंदुओं को पूर्ण करते हुए साफ्टवेयर से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी पर ड्यूटी कक्ष ही नहीं डिपो प्रबंधक भी जिम्मेदार होगा। इसके लिए दंड व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। ड्यूटी स्लिप पर ही इसका अंकन करने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था अनुबंधित बसों के चालक-परिचालकों पर भी लागू होगी। प्रवर्तन दलों से मार्ग पर बसों की चेकिंग करने का निर्देश देने के लिए कहा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि निर्देशों पर अमल किया गया या नहीं।
विज्ञापन




चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल यथास्थिति अंकित करेगा। मुख्यालय प्रवर्तन दलों को भी समान निर्देश जारी किया गया है। मार्ग से लौटकर आने के बाद भी चालक-परिचालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जाएगी और ड्यूटी स्लिप पर सभी बिंदुओं की जांच रिपोर्ट अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------



वर्जन - -



ड्यूटी स्लिप के पूर्व और बाद में चालक-परिचालकों की जांच की जा रही है। साथ ही सचल दल भी बसों की जांच करते हैं। कोई लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर जुर्माने के साथ कार्रवाई की जाएगी।


- रामदास सोनकर, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक



परिवहन निगम झांसी।

----------



बॉक्स में -

रोडवेज चालक के लिए टेस्ट आज



- रोडवेज के झांसी डिपो में चालकों की भर्ती के लिए आवेदन किए लोगों का टेस्ट आज बुधवार को हंसारी स्थित वर्कशॉप पर होगा। एआरएम रामदास सोनकर ने बताया कि रोडवेज ऐसे चालकों का टेस्ट लेगा, जिनके पास दो पुराना भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस हो। यहां करीब 50 चालकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed