फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Driver dies, co-driver serious in collision between DCM and container

Jhansi News: डीसीएम, कंटेनर की भिड़ंत में चालक की मौत, सहचालक गंभीर

Wed, 06 Dec 2023 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Driver dies, co-driver serious in collision between DCM and container
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर मंगलवार को तड़के ग्राम टेटा में धुंध के चलते डीसीएम और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

मंगलवार की सुबह समय करीब 4 बजे एक कंटेनर झांसी से ललितपुर की ओर जा रहा था। ग्राम टेटा के पास कोहरे एवं धुंध होने के कारण चालक ने जैसे ही कंटेनर को धीमा किया। तभी पीछे से आ रही एक डीसीएम ने कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे डीसीएम का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें चालक प्रकाश पुत्र गोदराज निवासी सदर झांसी एवं सहचालक रवि पुत्र हरनाम सिंह निवासी बबीना झांसी बुरी तरह से फंस गए। डीसीएम के अगले भाग में बुरी तरह फंसे दोनों युवकों को तेरई फाटक पुलिस ने बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां रास्ते में चालक प्रकाश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed