फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Driver and cleaner killed in collision between two trucks on Jhansi-Kanpur highway

ट्रकों की टक्कर में चालक व क्लीनर की मौत

Mon, 02 Dec 2019 07:25 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2019 07:25 PM IST
सार

  • रविवार रात कानपुर जाते समय चिरगांव के पास हुआ हादसा 
  • कालपी व कानपुर देहात के रहने वाले थे हादसे के शिकार

विज्ञापन
Driver and cleaner killed in collision between two trucks on Jhansi-Kanpur highway
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-कानपुर राजमार्ग पर रविवार रात दो ट्रकों की टक्कर में चालक व क्लीनर की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


जालौन के कालपी स्थित बरखेड़ा निवासी गजेंद्र बाबू (28) ट्रक चालक थे। रविवार रात वह झांसी से गिट्टी से भरा ट्रक लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए। उनके साथ कानपुर देहात के महाराजपुर स्थित सट्टीनगर निवासी उत्तम सिंह क्लीनर भी मौजूद थे। झांसी से निकलकर दोनों थाना चिरगांव स्थित झांसी-कानपुर राजमार्ग के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिए। 
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से ट्रक चलाकर आ रहे चालक गजेंद्र घबरा गए। जब तक ट्रक रोकने का प्रयास करते, तब तक टक्कर लगने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर पाकर चिरगांव पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में फंसे दोनों घायलों को निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed