{"_id":"6526acac836a32ec1907bdd6","slug":"driver-absconds-after-uncontrolled-truck-crushes-couple-returning-from-thirteenth-class-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तेरहवीं से लौट रहे दंपती को बेकाबू ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौके पर मौत; ड्राइवर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तेरहवीं से लौट रहे दंपती को बेकाबू ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौके पर मौत; ड्राइवर हुआ फरार
Wed, 11 Oct 2023 07:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 11 Oct 2023 07:40 PM IST
सार
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में पति और पत्नी को भर्ती किया गया। जहां पत्नी की मौत हो चुकी है और पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोंठ के पास सुल्तानपुरा गांव के सामने बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि पति की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों तेरहवीं में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
चिरगांव के सिया गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता मंगलवार दोपहर पत्नी शीला (57) को लेकर चिरगांव में आयोजित तेरहवीं भोज में शामिल होने गए थे। थी। उसमें शामिल होने के बाद देर-शाम दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह दोनों जैसे सुल्तानपुरा गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शीला ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि राजेंद्र छिटककर दूर जा गिरे। उनके सिर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर चिरगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल राजेंद्र को लेकर वह मेडिकल कॉलेज पहुंची। उसकी हालत नाजुक होने की वजह से इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उधर, शीला की मौत के बाद परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। शीला के दो बेटे दीपक और जीतू हैं। दोनों की शादी हो चुकी।