फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drinking water system will be improved, after fine of 13 crores the company caught pace

Jhansi News: पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त, 13 करोड़ के जुर्माने के बाद कंपनी ने पकड़ी रफ्तार

Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Drinking water system will be improved, after fine of 13 crores the company caught pace
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। जल निगम द्वारा अगले 30 साल तक पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए लगभग 830 करोड़ की लागत से पेयजल महायोजना पर काम कराया जा रहा है। योजना के तहत महानगर की लगभग छह लाख की आबादी को पाइपलाइन से पानी उपलब्ध कराया जाना है। इसका ठेका इजरायल की कंपनी तहल को दिया गया है।
जल निगम द्वारा महायोजना का काम दो चरणों में कराया जा रहा है। यहां महानगर में पाइपलाइन बिछाने के साथ टंकी बनाने का काम किया जा रहा है तो दूसरे चरण में माताटीला से रॉ वाटर लेकर बबीना प्लांट लाया जाना है। पानी को शोधित करने के बाद महानगर की जनता को सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

इस काम को करने के लिए इजरायल की कंपनी तहल को ठेका दिया गया था, लेकिन लगभग 13 करोड़ का जुर्माना तहल कंपनी को लग चुका है तब जाकर अब कंपनी जागी है और अक्तूबर तक काम पूरा करने का दावा कर रही है। कंपनी द्वारा 288 किलोमीटर की पाइपलाइन शहर में बिछाई जानी है। इसके साथ ही माताटीला से बबीना तक 25 किलोमीटर और बबीना से झांसी तक 27 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिससे महानगर तक पानी पहुंच सके। इसके लिए कंपनी ने अक्तूबर तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का दावा किया है। प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम मुकेश पाल सिंह के मुताबिक कंपनी को अल्टीमेटम दिया गया है, अक्तूबर तक काम पूरा नहीं करेंगे तो तीन करोड़ और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed