फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drinking water project of Garautha-Gursarai incomplete, work was started in May 2022 at a cost of Rs 85 crore.

Jhansi News: गरौठा-गुरसराय की पेयजल परियोजना अधूरी, मई 2022 में 85 करोड़ की लागत से शुरू किया गया था काम

Fri, 03 Jan 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Drinking water project of Garautha-Gursarai incomplete, work was started in May 2022 at a cost of Rs 85 crore.

विज्ञापन


बालादीन राठौर

गरौठा। इस बार गरौठा और गुरसराय के लोगों को गर्मी में भरपूर पानी न मिलने से पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। क्योंकि ''''हर घर नल से जल'''' परियोजना का काम अबतक पूरा नहीं हो पाया है।



''''हर घर नल से जल'''' परियोजना के तहत गरौठा और गुरसराय की डेढ़ लाख आबादी को साफ एवं शुद्ध पानी पहुंचाने के उद्देश्य से मई 2022 में 85 करोड़ की लागत से काम शुरू कराया गया था। इस काम को दिसंबर 2023 में पूरा किया जाना था, लेकिन आलम यह है कि इस परियोजना के तहत महज पाइपलाइन डालकर, नल कनेक्शन दिए गए हैं, जो शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में इस बार गर्मियों में लोगों को फिर से पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


जल निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभी एरच बहुउद्देशीय बांध से पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। पानी का स्टॉक करने के लिए गुरसराय एवं गरौठा में पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया है। वहीं, जलसंस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि एरच से निकली बेतवा नदी पर बनाए जा रहे बांध का निर्माण कार्य पूरा न होने की वजह से यह योजना सुचारू नहीं हो पा रही है। अब अधिकारी जल निगम 2025 में पानी के परीक्षण का कार्य करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि परियोजना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। अगर पाइपलाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, तो अभी तक पानी की आपूर्ति सुचारू क्यों नहीं की गई है। अगर कोई विभागीय समस्या है तो इसको जल्द से जल्द दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

बातचीत

------



घर तक पानी पहुंचाने की योजना बेहतर है लेकिन यह योजना अभी तक सुचारू क्यों नहीं हो पाई। - गिरीश खरे, अधिवक्ता

योजना का कार्य अधर में लटका होने की वजह से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। - अरुण कुमार मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गरौठा

गरौठा एवं गुरसराय के लोगों को आने वाली गर्मी में भी पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। - दयाशरण गुप्ता, पूर्व सभासद

विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - हारून खान, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed