{"_id":"575f0df44f1c1bc34d11bce4","slug":"dream-become-national-hockey-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी का जादूगर बनने के संजोए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी का जादूगर बनने के संजोए सपने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
hockey, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी झांसी में हॉकी की नई पौध तैयार की जा रही है। इसके लिए बुंदेलखंड सेवा मंडल एवं एलवीएम अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कालेज में 24 दिवसीय हॉकी कैंप लगाया गया है। इस दौरान हॉकी का जादूगर बनने के सपने संजोए 52 बालकों व 40 बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पूर्व हॉकी खिलाड़ी खेल की बारीकियां बता रहे हैं।
कैंप में प्रतिभागी खिलाड़ी गोलकीपर हिना खान के मुताबिक वह झांसी मंडल से कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है। उसके मुताबिक गोल पोस्ट पर आ रहे विपक्षी खिलाड़ी की प्रत्येक मूवमेंट पर ध्यान ज्यादा से ज्यादा बेहतर हो, इस पर वह खासा ध्यान दे रहीं हैं। वहीं, लेफ्ट फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलने वाली नैंसी वर्मा के मुताबिक ड्रिबलिंग, रोलिंग, पुशिंग व हिटिंग की बारीकियां सीखने के लिए वह दिन के दोनों सत्रों में आती हैं। इसी प्रकार से सेंटर फॉरवर्ड पोजीशन पर खेलने वाली मनीषा कुशवाहा, रिमझिम साहू व वर्षा साहू ने बताया कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनने के लिए वह जमकर मेहनत कर रही हैं।
कोच कैलाश ने बताया कि कैंप में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की ओर से खेल चुकीं नाजिया, अंजली चौबे, शैलजा, साहिबा, ऋतु लिटौरिया, शिवानी जाटव, मुस्कान व नसीमा आब्दी भी नियमित हॉकी अभ्यास में हिस्सा ले रहीं हैं। कैंप में 40 बालिकाएं और 52 बालक आते हैं, जिन्हें पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, सुरेश भगौरिया, सलीमउद्दीन, जावेद खान, ज्ञान कुशवाहा, अब्दुल अजीज व हिकमत उल्ला जैसे खिलाड़ी प्रतिदिन हॉकी के टिप्स देते हैं।