{"_id":"60184b678ebc3e08c02fe6f5","slug":"dr-gurubhakshani-kidnapping-case-police-confused-three-point-jhansi-news-jhs1874855140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. गुरुबक्शानी अपहरणकांड : तीन सवालों की गुत्थी में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. गुरुबक्शानी अपहरणकांड : तीन सवालों की गुत्थी में उलझी पुलिस
विज्ञापन
झांसी। चिकित्सक डॉ. आरके गुरुबक्शानी के अपहरण मामले में पुलिस पांच बिंदुआें पर गहनता से जांच कर रही है। कई सवाल भी पुलिस को उलझा रहे हैं। झांसी पुलिस टीम ने मुरैना पहुंचकर घटनास्थल के पास घटना का रि-क्रिएशन किया। पुलिस टीमों ने टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। तीसरे दिन भी गुरुबक्शानी अपने घर से बाहर नहीं निकले। पुलिस ने घर पहुंचकर फिर से घटना की जानकारी ली है।
थाना सीपरी बाजार क्षेेत्र से शुक्रवार की तड़के अपहृत चिकित्सक डॉ. आरके गुरुबक्शानी के मामले में पुलिस की पड़ताल तेजी से चल रही है। जांच में पुलिस तीन बिंदुओं पर काम कर रही है। पुलिस ने मुरैना स्थित घटनास्थल से लेकर झांसी-शिवपुरी हाईवे को जांच बिंदुओं को शामिल कर खंगालना शुरू कर दिया है। सोमवार को भी पुलिस ने घटनास्थल के पास रि-क्रिएशन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस ने झांसी से दतिया, ग्वालियर और मुरैना के पास पड़ने वाले टोलों पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने यहां से वीडियो फुटेज कब्जे में लिए हैं। इधर, सोमवार को भी गुरुबक्शानी अपने घर से नहीं निकले। पुलिस ने घर पहुंचकर एक बार फिर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास भी खुफिया तंत्र फैला दिया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
गैंगों की सूची खंगाल रही पुलिस
मुरैना व झांसी पुलिस मिलकर सक्रिय गैंगों की सूची खंगाल रही है। मुरैना पुलिस ने कुछ सक्रिय बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अधिकारियों की टीम भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी टीमों के साथ पड़ताल में जुटे हुए हैं।
सवाल 1 : खेत में रहते थे डकैत, क्यों नहीं मिली सूचना ?
बदमाश कार से अपहरण कर चिकित्सक को सीधे खेत में ले गए थे। जंजीर से हाथ पैर बांधकर उनको खेत में छोड़ दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर डकैत खेत में कब से रह रहे थे और मुरैना पुलिस को सूचना क्यों नहीं मिली। ऐसे अन्य सवाल भी घटनास्थल के पास घूमते रहे।
सवाल 2 : डेढ़ किलोमीटर दूर थे बदमाश, क्यों नहीं पकड़ा पुलिस ने ?
- खेत से सड़क की दूरी डेढ़ किलोमीटर बताई जा रही है। ऐसे में चिकित्सक ने सड़क पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर बुलाया था, लेकिन घटनास्थल न जाने के बजाय चिकित्सक को थाने ले गई थी। ऐेसे में पुलिस घटनास्थल पर क्यों नहीं गई थी, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं ?
सवाल 3 : चित्रकूट के बजाय मुरैना क्यों ले गए ?
- चिकित्सक का कहना है कि ददुआ के साथी को गोली लगी है, उसका ऑपरेशन कराने की बात कहकर डकैत अपने साथ ले गए थे। लेकिन, चित्रकूट के बजाय मुरैना ले जाने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस मामले की सरगर्मी से पड़ताल कर रही है।
पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। प्रतिदिन की गई पुलिस जांच की खुद मॉनीटरिंग कर रहा हूं। जल्द ही पुलिस बड़े नतीजे पर पहुंचेगी।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी