{"_id":"6023f40e8ebc3ee92c0cbe9e","slug":"dr-gurubakhsani-kidnapping-case-after-mudhbed-two-criminal-arrest-jhansi-news-jhs1882065154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. गुरुबक्शानी अपहरणकांड : मुठभेड़ के बाद दो और बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. गुरुबक्शानी अपहरणकांड : मुठभेड़ के बाद दो और बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
डॉ. गुरूबक्शानी के अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार। संवा?
झांसी। महानगर के डॉ. गुरुबक्शानी अपहरणकांड में एक शामिल एक बदमाश और पुलिस के बीच मंगलवार की रात मुठभेड़ हुई थी। जिसमें गोली लगने से घायल बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पांच बदमाशों ने पांच लाख का कर्जा चुकाने के लिए गुरुबक्शानी का अपहरण किया था। फरार चल रहे दो बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें मुरैना में दबिश दे रही हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि 29 जनवरी को थाना सीपरी बाजार क्षेेत्र से चिकित्सक डॉ. आरके गुरुबक्शानी का अपहरण कर बदमाश मुरैना ले गए थे। इसके बाद चिकित्सक एमपी के हिंगोना गांव में सड़क पर जंजीरों से बंधे मिले थे। पुलिस उन्हें वहां से झांसी लाई थी। मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच ग्वालियर मार्ग पर रक्सा कट के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से लकारा गांव निवासी राजवीर सिंह गुर्जर घायल हो गया था। मौका पाकर साथी भाग निकले थे। पुलिस ने उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बदमाश से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉ. गुरुबक्शानी का अपहरण किया था, लेकिन वह उनके चंगुल से छूट गए थे। मंगलवार रात वह अपने चार साथियों के साथ गुरुबक्शानी पर हमला करने जा रहा था, लेकिन मुठभेड़ में घायल हो गया।
एसएसपी ने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में सीओ गरौठा मनीष सोनकर, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी संजय गुप्ता, एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा, सीपरी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे व रक्सा थानाध्यक्ष अमित गंगवार की टीम गठित की थी। बुधवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने घटना में शामिल वासुदेव विहार निवासी बादाम सिंह और दतिया के उनाव बालाजी निवासी पुष्पेंद्र गुर्जर को डेली के पास से पकड़ा। दोनों ने पूछताछ में बताया कि मुरैना के हिंगोना गांव निवासी रामलखन गुर्जर के साथ मिलकर बीस दिन पहले चिकित्सक के अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस ने रामलखन गुर्जर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भैंस खरीदने के दौरान हुई थी प्लानिंग
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राजवीर, बादाम सिंह व पुष्पेंद्र की शिवपुरी जिले के कुटेला गांव में ननिहाल है। तीनों आपस में दोस्त भी हैं। कुछ समय पहले तीनों भैंस खरीदने हिंगोना गांव गए थे। यहां रामलखन से दोस्ती होने के बाद अपहरण करने की बात हुई। लेकिन, योजना नहीं बन सकी थी। इसके बीस दिन बाद हिंगोना गांव जाकर योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। बताया है कि राजवीर दूध बेचने का काम करता है और बादाम सिंह की दुकान पर दूध देने आता था।