फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DPRO office run insurance egency

डीपीआरओ दफ्तर में चल रही निजी बीमा एजेंसी!

Sat, 06 Feb 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
DPRO office run insurance egency
झांसी। डीपीआरओ दफ्तर में तैनात एक चर्चित बाबू पर पत्नी के नाम से बीमा एजेंसी संचालित करने का आरोप है। इसकी शिकायत तत्कालीन एडीओ ने उपायुक्त, पंचायत से की है। आरोप है पद का दुरुपयोग करते हुए उक्त लिपिक सचिव, ग्राम प्रधान समेत अन्य से बीमा पॉलिसी लेने का दबाव बनाता है। बाद में रकम भी हजम कर जाता है। शिकायत मिलने पर उपायुक्त पंचायत ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले सेवानिवृत्त हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेंद्र सहाय त्रिपाठी ने शिकायत में कहाकि डीपीआरओ कार्यालय में तैनात बाबू अपनी कुर्सी की ताकत की बदौलत अपनी पत्नी के नाम से निजी बीमा एजेंसी चला रहा है। उक्त बाबू धौंस देकर सचिव, ग्राम प्रधान, एडीओ आदि को बीमा पॉलिसी लेने को मजबूर करता है। भुक्तभोगी के मुताबिक उनसे भी तीन किस्त में कुल 90 हजार रुपये लिए गए। कई बार मांगने के बाद भी रसीद अथवा बांड उनको नहीं दिए गए।
विज्ञापन

बाद में उनसे रकम भूल जाने के लिए कहा गया। भुक्तभोगी का आरोप है ऐसे ही कई लोगों से बीमा के लिए रकम वसूली गई। कुछ को बीमा की रसीद दी गई जबकि कई लोगों का पैसा हड़प लिया गया। इसकी शिकायत उन्होंने डीपीआरओ से की लेकिन, जांच नहीं हुई। इसके बाद डीडी पंचायत से इस मामले की शिकायत की गई। उन्होंने डीपीआरओ को जल्द पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed