फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Down track disrupted for two hours due to fire in coach of Vande Bharat train

Jhansi News: वंदे भारत ट्रेन के कोच में आग लगने से दो घंटे बाधित रहा डाउन ट्रैक

Tue, 18 Jul 2023 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Down track disrupted for two hours due to fire in coach of Vande Bharat train
बीना के पास कुरवाई केथोरा स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार की सुबह वंदे भारत ट्रेन के कोच में आग लगने से करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा है। बीना स्टेशन क्रॉस करते ही कुछ दूरी पर ट्रेन की बोगी नंबर सी-14 में आग लपटें उठनी लगीं। तत्काल ट्रेन को कुरवाई केथोरा स्टेशन पर रोककर आग पर काबू पाया गया।
सोमवार की सुबह भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर हजरत निजामुद्दीन तक जा रही वंदे भारत ट्रेन (20171) जैसे ही बीना स्टेशन से निकली, वैसे ही कोच नंबर सी-14 में बैटरी बॉक्स में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद स्टाफ को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद तत्काल ट्रेन के स्टॉपेज की व्यवस्था की गई। बीना के पास कुरवाई केथोरा स्टेशन पर करीब सुबह 7 बजे ट्रेन को रोका गया, इसकी सूचना तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम और आसपास के स्टेशनों व फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 7 बजकर 58 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन प्रबंधक डीके चतुर्वेदी ने बताया कि वंदे भारत में आग लगने के कारण दो घंटे करीब डाउन ट्रैक प्रभावित हुआ। जिसके चलते मालगाड़ी व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं। हालांकि उस समय ललितपुर स्टेशन पर बीना की ओर से आने वाली ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था, जिससे यात्रियों को कोई खास परेशानी नहीं हुई।

रेल मंत्री की यात्रा ट्रेन में थी प्रस्तावित
भारतीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस ट्रेन से भोपाल से ग्वालियर का सफर तय करना था। इसके लिए ललितपुर सेक्शन में विशेष ड्यूटी लगाई गई थीं। लेकिन, रविवार की शाम को उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed