फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doubt over exam results of 850 candidates of Madrasa Board

Jhansi News: मदरसा बोर्ड के 850 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम पर संशय

Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 18 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Doubt over exam results of 850 candidates of Madrasa Board
- फरवरी में आयोजित हुईं थीं परीक्षाएं, अप्रैल में घोषित होना था परिणाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की मान्यता का प्रकरण उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण मदरसा बोर्ड के परीक्षार्थियों के परिणाम को लेकर संशय है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड की मान्यता का निर्णय होने के बाद ही परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से परीक्षार्थियों को चिंता सताने लगी है।
मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में मुंशी, मौलवी (समकक्ष कक्षा दस), आलिम (इंटरमीडिएट), कामिल और फाजिल (ग्रेजुएशन) की परीक्षाओं में साढ़े आठ सौ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षाएं फरवरी माह के पहले सप्ताह में आयोजित कराई गईं थीं। इसके चलते अप्रैल में परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना थी। लेकिन 22 मार्च को इलाहबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड को असंवैधानिक करार देते हुए मदरसा बोर्ड को बंद करने के आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

हाइकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। पांच अप्रैल को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर तीस जून तक का समय देते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। मदरसा बोर्ड की मान्यता का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण परीक्षार्थियों के रिजल्ट को लेकर संशय बना हुआ है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक मोहम्मद तारिक ने बताया कि मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में आयोजित हुईं थीं। परीक्षा परिणाम को लेकर बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed