फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Double decker bus collided with a harvester standing on National Highway in Jhansi eight injured

झांसी में टला बड़ा हादसा: खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े हार्वेस्टर से टकराई डबल डेकर बस, आठ लोग घायल

Mon, 14 Apr 2025 10:14 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, खिलारा/झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, खिलारा/झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 14 Apr 2025 10:14 AM IST
सार

बस में लगभग तीस सवारियां बैठी थीं। बस चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आने से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी सात सवारियां भी घायल हुई हैं।

विज्ञापन
Double decker bus collided with a harvester standing on National Highway in Jhansi eight injured
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा से ग्वालियर जा रही डबल डेकर बस झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब चार बजे ग्राम बसरिया के निकट फोरलेन पर खराब खड़े हार्वेस्टर से टकराती हुई दूसरी दिशा में पहुंच गई, जिसमें लगभग तीस सवारियां बैठी थीं। बस चालक के दोनों पैरों में गंभीर चोट आने से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी सात सवारियां भी घायल हुई हैं। बस ग्वालियर के नरेंद्र सिंह तोमर की बताई जा रही है।

विज्ञापन




सिरमोर थाना रीवा निवासी शुभम 25 पुत्र मिथलेश, सिद्धेश्वर नगर मुड़ार ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी महेश 45 पुत्र मेवाराम, सिंगापुर पनई थाना बंडा शाहजहांपुर निवासी अरुण 23 पुत्र रामपाल वर्मा, अंकित 20 पुत्र छेदालाल, मेहगांव थाना करईया ग्वालियर निवासी कल्लू 44 पुत्र रघुनीराम, निपनिया रीवा निवासी संतोषी 50 पत्नी नारायण दास, तुलसी नगर उरई निवासी निक्की कुमारी 25 पत्नी मोहित कुमार घायल हो गए। उपचार के लिए मऊरानीपुर अस्पताल लाया गया। महेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद झांसी रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed