फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dongel theft of digital exray machine

डिजिटल एक्सरे मशीन का डोंगल चोरी, जांच ठप

Tue, 25 Jun 2019 09:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
dongel theft of digital exray machine
डिजिटल एक्सरे मशीन का डोंगल चोरी, जांच ठप
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में अब डिजिटल एक्सरे मशीन का डोंगल चोरी कर लिया गया है। इससे जांच ठप हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की पुलिस से शिकायत की है।
मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में आए दिन कोई न कोई घटनाएं होती रहती हैं। ताजा मामला डिजिटल एक्सरे मशीन के डोंगल चोरी होने का है। इसकी कीमत पचास हजार रुपये बताई जा रही है। डोंगल चोरी होने के कारण जांच ठप हो गई है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। बताया गया कि यह डोंगल अब किसी अन्य डिजिटल एक्सरे मशीन में उपयोग नहीं हो सकेगा। इसलिए चोरी करने का उद्देश्य सिर्फ मेडिकल कॉलेज में जांच ठप कराना था। ताकि, मरीज निजी केंद्रों पर जाकर जांच कराने को मजबूर हो जाएं।
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ समय पूर्व सीटी स्कैन मशीन खराब हो गई थी। जब इसको ठीक कराया गया तो फिर तार कटने की वजह से जांच बंद हो गई। हालांकि, कागजी दस्तावेजों में चूहों द्वारा तार कटने को कारण बताया गया है। जबकि, सूत्रों की मानें तो यह तार किसी कर्मचारी द्वारा काटे गए हैं। ऐसा निजी केंद्रों को लाभ पहुंचाने के कारण किया गया। वहीं, विभाग में आपसी विवाद भी चरम पर है। कर्मचारी एक-दूसरे की शिकायतें कर रहे हैं। इन सब बातों को मद्देनजर रखते हुए कॉलेज प्रशासन ने विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और वॉलेंटियर्स को हटा दिया है। वहीं, डोंगल चोरी होने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। साथ ही, विभाग में अब सरकारी और संविदा कर्मचारियों से ही काम लिया जा रहा है। अन्य सभी को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में ढाई गुना का अंतर
मेडिकल कॉलेज और निजी केंद्रों से डिजिटल एक्सरे की जांच कराने में ढाई गुना तक का अंतर है। मेडिकल कॉलेज में जहां ये जांच सिर्फ 120 रुपये में हो जाती है। वहीं, निजी केंद्र इसके 250 से 300 रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed