फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dogs attacked in the cold, biting more than 100 people everyday

ठंड में कुत्ते हुए हमलावर, हर रोज काट रहे 100 से अधिक लोगों को

Thu, 20 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dogs attacked in the cold, biting more than 100 people everyday
झांसी। शहर में इन दिनों कुत्ते के काटने के केस बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 60 से 180 तक केस आ रहे हैं। गनीमत है कि जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। इससे लोगों को राहत है।
विज्ञापन

ठंड में कुत्तों के काटने के केस बढ़ रहे हैं। शहर में आवास विकास, बड़ा गेट बाहर, पन्नालाल मोहल्ला, आईटीआई, सिद्धेश्वर नगर, खोड़न, प्रेम नगर, सर सैयय्द नगर और अयोध्यापुरी समेत अलग-अलग मोहल्लों में सड़क पर घूमने वाले कुत्तों की भरमार है। चूंकि इस ठंड में इन्हें ठीक से खाना-पीना व धूप नहीं मिल रही है इस कारण कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कई बार लोग सड़क पर बैठे कुत्तों को परेशान करते हैं तो कुत्ते और अधिक आक्रामक हो उठते हैं और काट लेते हैं। वहीं, कई बार छोटे बच्चे कुत्तों के बच्चों के साथ मोहल्ले में खेलने लगते हैं, इससे भी कुत्ते के काटने के केस बढ़ रहे। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों हर रोज बड़ी मात्रा में केस आ रहे हैं। ओपीडी के आंकड़े बता रहे हैं कि एक हफ्ते का औसत 60 से 180 मरीज प्रतिदिन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि इनमें सबसे अधिक संख्या 4 से 12-14 साल के बच्चों की है। इसके अलावा हर उम्र के लोग इसमें शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। मरीजों को इंजेक्शन समय से लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन दोनों हाथों में लगाया जा रहा। मरीज को चार इंजेक्शन समय के अनुसार पहले दिन, तीसरे दिन, सातवें दिन और अंतिम 28 दिन बाद लगाया जा रहा हैै। सही इलाज के लिए समय पर इंजेक्शन लगाना जरूरी है।
बोले लोग
हर तरफ कुत्तों का आतंक है। मैं सुबह अपने खेत पर जा रहा था, तभी पीछे से आए कुत्ते ने काट लिया। इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ा।
ज्ञान सिंह-ग्राम खिड़िया
मैं तो दो दिन पहले घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में घूम रहे कुत्ते ने काट लिया। मोहल्ले में बहुत कु त्ते हो गए हैं। लोग परेशान हैं।

बासु साहू-मोहल्ला पन्नालाल
-
मंगलवार को सुबह घर के बाहर निकला ही था कि कुत्ते ने काट लिया। दर्द के मारे बुरा हाल हो गया। तुरंत जिला अस्पताल जाना पड़ा। डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया।
राजू जोशी-उनाव गेट बाहर
--
कुत्ते के काटने के कई केस हो रहे हैं। मुझे भी कुत्ते ने काट लिया है। जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने से परेशान लोगों की काफी भीड़ पहुंच रही है। गनीमत है दवा मिल रही।
यश कुमार-राजगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed