फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dog showed loyalty in Jhansi saved the owner by giving his life

Jhansi: कुत्ते ने निभाई वफादारी, खुद की जान देकर मालिक को बचाया, नहीं रुके आंखों से आंसू

Thu, 17 Nov 2022 03:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Nov 2022 03:28 PM IST
सार

अमित इस बात से बेखबर थे। लेकिन मालिक के प्रति वफादार गब्बर की नजर अमित के आस पास ही थी। उसकी नजर अजगर पर पड़ गई, ओर गब्बर बिना सोचे समझे अजगर से उलझ गया। काफी देर तक चली दोनो के बीच जंग में अजगर जंग हार गया। गब्बर ने अजगर के दो टुकड़े जरूर कर दिए लेकिन उस विशालकाय अजगर का जहर गब्बर के शरीर में फैल गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
dog showed loyalty in Jhansi saved the owner by giving his life
अजगर के टुकड़े कर कुत्ते ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुत्तों की वफादारियो के चर्चे सदियों से चलते आ रहे है। आज के युग में इंसानियत बची ही नही। जमीन जायदाद को लेकर भाई- भाई का दुश्मन बना बैठा है। लेकिन बेजुबान जानवर ने अपनी जान पर खेल कर मालिक की जान बचाई। कुत्ते की वफादारी पर मालिक ही नही जिसने भी सुना उसकी आंखो से आंसू निकल आए।

विज्ञापन


मामला बुंदेलखंड के झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा तहसील का है। यहां रहने वाले रसूखदार अमित राय जिजोरा ने आज से पांच वर्ष पूर्व एक छोटा का कुत्ता पाला था। जिसका नाम उन्होंने गब्बर रखा था। बताते है की अमित गब्बर का इतना ध्यान रखते थे की उसे जानवर होने का एहसास नहीं होने दिया। 

विज्ञापन

 

 
मालिक के इस प्यार- दुलार को देख गब्बर भी उनके प्रति इतना वफादार था की किसी को उनके पास भटकने नही देता था। बताया जा रहा है की पिछले रोज अमित अपने कुत्ते गब्बर के साथ फार्म हाउस पर टहल रहे थे। इसी दौरान वहां अचानक विशालकाय अजगर निकल आया जो अमित की तरफ ही जा रहा था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमित इस बात से बेखबर थे। लेकिन मालिक के प्रति वफादार गब्बर की नजर अमित के आस पास ही थी। उसकी नजर अजगर पर पड़ गई, ओर गब्बर बिना सोचे समझे अजगर से उलझ गया। काफी देर तक चली दोनो के बीच जंग में अजगर जंग हार गया। गब्बर ने अजगर के दो टुकड़े जरूर कर दिए लेकिन उस विशालकाय अजगर का जहर गब्बर के शरीर में फैल गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।


 
जब अमित और परिजनों की नजर कुत्ते पर पड़ी और उसके बाद दो भागों में कट चुके अजगर पर पड़ी तो सभी की आंखों से आंसू बहने लगे। लोगों का कहना है की आखिरकार एक जानवर ने अपनी जान पर खेल कर अपने मालिक के प्रति वफादारी निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed