{"_id":"66888f90ccb5c2833109e944","slug":"doesnt-give-connection-doesnt-even-pick-up-the-phone-baby-rani-jhansi-news-c-11-jhs1002-346345-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन देते नहीं, फोन भी नहीं उठाते : बेबी रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन देते नहीं, फोन भी नहीं उठाते : बेबी रानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री ने बिजली विभाग के अफसरों को कार्यप्रणाली बदलने की दी हिदायत, कहा - एक माह में सुधार नहीं तो कार्रवाई तय
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बिजली विभाग के अफसरों को एक माह में सुधार की हिदायत दी। कहा कनेक्शन नहीं देते, ऊपर से फोन नहीं उठाते। विभाग में पैसा जमा करा लेते हैं मगर पोल शिफ्ट नहीं करते। एक माह में सुधार नहीं किया तो निलंबन तय है। जल जीवन मिशन नगरीय योजना 31 जुलाई तक पूर्ण करने का समय है। अब इसमें बदलाव नहीं होगा। खरीफ की बुआई शुरू होने वाली है, इसलिए किसानों को छुट्टा जानवरों से समस्या नहीं होनी चाहिए।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि जन प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर गहरा असंतोष जताया है। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा, यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो सीधे जिम्मेदार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। गोवंश को किसी भी दशा में छुट्टा न छोड़ा जाए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करें।
-- -- -- --
गोल्डन कार्ड से दलाली रोकी जाए
जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने गोल्डन कार्ड के माध्यम से होने वाली दलाली रोकने की बात कही। मंत्री ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को अस्पताल में किस बीमारी के इलाज की सुविधा है, यह जानकारी हिंदी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नलकूप के संयोजन लंबित रखने पर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराते हुए संयोजन करने के लिए कहा। बैठक का संचालन सीडीओ जुनैद अहमद ने किया। इस दौरान विधायक मऊरानीपुर डॉ. रश्मि आर्य, डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, एडीएम प्रशासन एके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, एडीएम नमामि गंगे अशोक कुमार सिंह, डीपीओ सुरेंद्र कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
मुफ्त बिजली योजना में मिले मात्र 74 आवेदन
एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने किसानों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए मात्र 74 आवेदन मिलने पर बिजली विभाग की मंशा पर सवालिया निशान खड़े किए।
फसल क्षति का भुगतान लंबित
गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फसल क्षति के लंबित भुगतान के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने जल्द से जल्द भुगतान का आदेश दिया।
ढाई साल से नहीं किया कोई काम
मेयर बिहारीलाल आर्य ने कहा कि करीब ढाई साल पहले रानीपुर क्षेत्र में रतौसा रानीपुर मार्ग के लिए 27 लाख रुपये दिए थे, मगर अब तक कोई काम नहीं किया गया। रानीपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारे जाने की बात कही।