{"_id":"63fe3d8f95610941aa0060f7","slug":"doctors-will-bid-for-their-salary-posting-will-be-available-at-desired-place-jhansi-news-jhs2398009171-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डॉक्टर लगाएंगे अपने वेतन की बोली, मनचाही जगह पर मिलेगी पोस्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डॉक्टर लगाएंगे अपने वेतन की बोली, मनचाही जगह पर मिलेगी पोस्टिंग
विज्ञापन
झांसी। जिला पुरुष और महिला अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की अब कमी नहीं रहेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त पदों पर अब डॉक्टर खुद अपने वेतन की बोली लगाकर मनचाही जगह पर पोस्टिंग पा सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन बिडिंग शुरू हो चुकी है। चिकित्सकों के पास 18 मार्च तक बोली लगाने का मौका है।
सरकारी अस्पताल विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से कई जगहों पर स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई हुई है। बताया गया कि अब तक सरकार की ओर से डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला जाता था। इसके तहत जिला पुरुष और महिला अस्पताल में नियुक्ति होने पर डॉक्टरों को एक लाख और सीएचसी पर सेवाएं देने पर 1.20 लाख रुपये मिलते थे। कई डॉक्टरों को वेतन कम लगता था, इसलिए वह आवेदन ही नहीं करते थे। अब चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने यूपीएनएचएम राज्य स्तर पर ऑनलाइन बिडिंग से संविदा पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए निविदा निकाली है। एनएचएम के रिक्त पदों पर डॉक्टर खुद बोली लगाएंगे। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का अधिकतम वेतन पांच लाख रुपये प्रतिमाह तय किया गया है। जिन डॉक्टरों की बोली सबसे कम होगी, उन्हीं का चयन किया जाएगा। बताया गया कि डॉक्टरों को नियुक्ति के लिए पांच विकल्प भर सकेंगे। उसी आधार पर उनकी पोस्टिंग की जाएगी। 28 मार्च को बोली खुलेगी।
झांसी और ललितपुर में 28 डॉक्टरों की होनी है तैनाती
झांसी और ललितपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल, महिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक में कार्डियोलॉजिस्ट, गायनिकोलॉजिस्ट, निश्चेतक समेत डॉक्टरों के 30 पद रिक्त हैं। बताया गया कि इसमें झांसी में 15 और ललितपुर में 13 पद चल रहे हैं।
विज्ञापन
एनएचएम के तहत विशेषज्ञों डॉक्टरों की रिक्त पदों पर तैनाती के लिए बिडिंग मॉडल महत्वपूर्ण पहल है। पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन आवेदन कर एक साथ सभी जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न होगी। इस पहल से झांसी मंडल के सभी सीएचसी क्रियाशील होंगे। जिला अस्पतालों में भी संविदा पर विशेषज्ञों की तैनाती होगी। - आनंद चौबे, मंडलीय परियोजना प्रबंधक, एनएचएम।