फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctors were not in OPD ... 200 pregnant women returned without treatment

Jhansi News: ओपीडी में नहीं थीं डॉक्टर... बिना इलाज के लौटीं 200 गर्भवती महिलाएं

Mon, 13 Mar 2023 11:26 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Doctors were not in OPD ... 200 pregnant women returned without treatment
झांसी। जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है। लेकिन जो डॉक्टर ड्यूटी पर रहती भी हैं वह भी ओपीडी कक्ष में नहीं रहतीं। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में एक भी महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। जिसके चलते शहरी एवं ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने के लिए आईं लगभग 200 गर्भवती महिलाएं निराश होकर वापस लौट गईं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में शहरी और ग्रामीण इलाकों से रोजाना तकरीबन तीन सौ से चार सौ महिलाएं इलाज कराने के लिए आतीं हैं। जिनमें अधिकतर गर्भवती महिलाएं होती हैं। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी, लेबर रूम व ऑपरेशन थिएटर में एक भी महिला चिकित्सक मौजूद नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाएं बिना इलाज कराए ही लौट गईं। जबकि कई महिलाएं निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए चली गईं। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से चिकित्सक नहीं होने की शिकायत भी की। लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। अस्पताल के कमरा नंबर 14 के बाहर मरीजों की काफी भीड़ लगी हुई थी। लेकिन दोपहर 11:50 बजे तक कोई भी चिकित्सक नहीं आया। वहीं अस्पताल के कमरा नंबर 13 में दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचीं तो महिलाएं बिना इलाज कराए ही चली गईं। एडी हेल्थ केसी राय के मुताबिक महिला अस्पताल में जल्द ही डॉक्टरों की कमी को दूर कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

पेट में दर्ज के साथ ही अन्य परेशानी के कारण अस्पताल में इलाज करने के लिए आए थे। काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोई भी चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता, मरीज, पुलिया नंबर नौ
तीन दिन से अस्पताल में इलाज करने के लिए आ रहे हैं। लेकिन कोई भी चिकित्सक अपने कमरे में नहीं बैठती हैं। आज भी दो घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं।
रोशनी, मरीज, सैंयर गेट
महिला अस्पताल की डॉक्टर लिख रहीं बाहर की दवाएं
झांसी। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक नहीं होने पर गर्भवती महिलाएं परिवार नियोजन केंद्र स्थित कमरा नंबर 40 में इलाज कराने के लिए पहुंच गईं। इस दौरान डॉक्टर को दिखाने के लिए गर्भवती महिलाओं की लंबी कतार लग गईं। कमरे में मौजूद चिकित्सक ने महिलाओं के पर्चे पर बाहर की दवाएं लिखी। अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई रानी महल निवासी सुनीता ने बताया कि कमरा नंबर चालीस में मौजूद चिकित्सक ने बाहर की दवाएं लिखी हैं। सभी दवाएं एक हजार रुपये की हैं। वहीं रक्सा की रहने वाली ममता के अनुसार गर्भवती होने पर अस्पताल में दिखाने आए हैं। डॉक्टर ने पर्चे पर जो दवाएं लिखी हैं। वह अस्पताल के दवा काउंटर पर नहीं मिली हैं। बाहर से लेने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed