फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctors saved the patient's life by removing the bone under the brain

डॉक्टरों ने दिमाग के नीचे की हड्डी निकालकर बचाई मरीज की जान

Fri, 23 Jul 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors saved the patient's life by removing the bone under the brain
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे तक चली सर्जरी के बाद आरनॉल्ड केयरी मालफॉर्मेशन बीमारी से ग्रसित रोगी की जान बचा ली। ऑपरेशन के दौरान मरीज के दिमाग के नीचे की हड्डी को काटकर निकाल दिया गया। इससे स्पाइनल कॉर्ड से निकलने वाली नसों पर दबाव पड़ना बंद हो गया।
विज्ञापन

निवाड़ी की 35 वर्षीय महिला आरनॉल्ड केयरी मालफॉर्मेशन बीमारी से ग्रसित थी। इस बीमारी में दिमाग के नीचे वाली हड्डी स्पाइनल कॉर्ड की तरफ जाती है। उसके और स्पाइनल कॉर्ड की शुरूआत के बीच में जो स्थान होता है उसे फोरन एंड मैगनम कहते हैं। यहीं पर ब्रेन के टॉन्सिल लटक आने के कारण स्पाइनल कॉर्ड से निकलने वाली नस दबने लगती है। इससे व्यक्ति के हाथ-पैरों में कमजोरी आ जाती। बीमारी बढ़ने पर लकवा पड़ने की भी संभावना होती है। सांसें थमने का भी खतरा रहता है। कुछ दिन पहले हाथ-पैरों में कमजोरी की शिकायत लेकर महिला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में न्यूरो सर्जन को दिखाने आई। डॉक्टरों ने जांच कराने के बाद इस बीमारी की पुष्टि की। साथ ही जल्द ऑपरेशन कराने की सलाह दी। बृहस्पतिवार को न्यूरो सर्जन डॉ. दिनेश राजपूत, डॉ. शिव, डॉ. श्याम और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अंशुल जैन, डॉ. शिवाली और डॉ. बृजेंद्र की टीम ने सर्जरी शुरू की। जिस हिस्से की सर्जरी हो रही थी, उसी के पास दिल व सांस का केंद्र होता है। डॉ. दिनेश राजपूत ने बताया कि महिला के दिमाग के नीचे की हड्डी को सर्जरी कर हटा दिया गया है। अब स्पाइनल कॉर्ड से निकलने वाली नसों पर दबाव पड़ना बंद हो गया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में देरी मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed