फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor with 25,000 bounty arrested from Mohali along with his wife.

Jhansi News: 25 हजार का इनामी डॉक्टर पत्नी संग मोहाली से गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Doctor with 25,000 bounty arrested from Mohali along with his wife.
पुलिस के हत्थे चढ़ा 25000 का इनामिया डॉक्टर वीरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
झांसी। साझेदारी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी से 25 लाख रुपये हड़पने के मामले में नवाबाद पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी डॉक्टर वीरेंद्र सिंगरया को उसकी पत्नी पूजा शर्मा के साथ पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी डाॅ. वीरेंद्र झांसी मेडिकल अस्पताल में ईएमओ भी रह चुका। दोनों को शुक्रवार को मोहली में सेक्टर-77 से गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

उरई निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने तीन अक्तूबर, 2024 को नवाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। ओमप्रकाश चिरगांव स्टेशन मास्टर पद से रिटायर्ड हुए थे। उनकी बहू पूजा ने लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया है। पूजा ने ही डाॅ. वीरेंद्र से ओमप्रकाश का परिचय कराया था। डाॅ. वीरेंद्र ने अपनी पत्नी पूजा के साथ मिलकर उनको साझेदार बनाने के नाम पर 25 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि उसने शिवाजी नगर में विद्या हेल्थ केयर के नाम पर कई लोगों से ठगी की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed