फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor help for chay rog niyantran

क्षय रोग नियंत्रण में निजी चिकित्सकों का सहयोग लिया जाएगा

Mon, 28 Dec 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Doctor help for chay rog niyantran
झांसी। टीबी मरीजों की खोज के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के इस साल के दूसरे फेज की शुरूआत हो चुकी है। यह अभियान 26 दिसंबर से 25 जनवरी तक तीन चरणों में चलाया जा रहा है। निजी डॉक्टरों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. डीएन मिश्रा ने मल्टी ड्रग रजिस्टेंस टीबी के प्रबंधन के लिए डॉक्टरों का संवेदीकरण किया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजकिशोर ने क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम में निजी डॉक्टरों के सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत की। मेडिकल कॉलेज के क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मधुर्मय शास्त्री ने नोडल डीआर टीबी सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में निजी डॉक्टरों को जानकारी दी। डॉ. प्रमोद गुप्ता ने बच्चों में होने वाली अतिरिक्त पल्मोनरी टीबी के प्रबंधन की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. रजत जैन, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. विनोद साहू, डॉ. आरआर सक्सेना, डॉ. कामद दीक्षित, डॉ. सुनीत वर्मा, डॉ. मनीष साहू, डॉ. आरआर सिंह, डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. मयंक लिटौरिया, शैलेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed