फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor duped of Rs 22 lakh by promising him a plot at a low price

Jhansi News: सस्ते में प्लाॅट देने का झांसा देकर डॉक्टर से 22 लाख की ठगी

Tue, 16 Jun 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 16 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Doctor duped of Rs 22 lakh by promising him a plot at a low price
झांसी। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर को सस्ते में प्लॉट देने का झांसा देकर 22 लाख की ठगी कर दी। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर संस्था के सीएमडी व प्रबंधक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के ओम शांतिनगर लक्ष्मी गेट निवासी बृजेश कुमार खरे जिला अस्पताल में डॉक्टर हैं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति से शिकायत कर डॉक्टर ने बताया कि उन्हें जानकारी हुई थी कि एक प्राइवेट संस्था सस्ते व अच्छे आवासीय प्लॉट विक्रय करती है। उक्त संस्था के सीएमडी अनिरुद्ध दलवी एवं प्रबंधक मुकेश तावड़े छह फरवरी 2025 को झांसी के एक होटल में आ रहे है। वह नई आवासीय योजना की जानकारी देंगे। वह प्लॉट खरीदने के इच्छुक थे, इस कारण वह 11:30 बजे होटल पहुंच गए। वहां संस्था के पदाधिकारियों ने मौजूद लोगों को जमीन व प्लॉट की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसमें बताया कि दतिया में उनकी आवासीय योजना चल रही है। जो प्लॉट के इच्छुक हैं, वह रुपया जमा करा दें, एक माह के अंदर उक्त जमीन की संस्था रजिस्ट्री कराएगी। इतना ही संस्था के लोग सभी को जमीन दिखाने दतिया ले गए। उन्हें जमीन पसंद आ गई तो उसने मुकेश तावड़े से चार प्लॉट का सौदा कर 22,08,000 रुपया अनिरुद्ध दलवी के भोपाल चुना भट्टी रोड कोलार स्थित बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद से कई बार संपर्क करने के बाद भी उन्होंने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की और फिर फोन भी उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर मुकेश तावड़े व अनिरुद्ध दलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed