फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor accused of removing the uterus

चिकित्सक पर बच्चेदानी निकालने का आरोप

Tue, 29 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of removing the uterus
झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम दिगारा निवासी महिला ने एक महिला चिकित्सक पर पथरी निकालने के नाम पर बच्चेदानी निकालने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी को मामले की जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम दिगारा निवासी रमेश कुशवाहा ने बताया कि उसने एक महिला चिकित्सक की सलाह पर पत्नी की कानपुर रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पथरी की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराया था। जांच उपरांत पित्त की थैली में पथरी बताई गई थी।
विज्ञापन


विगत नौ दिसंबर को संबंधित महिला चिकित्सक ने पथरी निकालने के नाम पर उसकी पत्नी के पेट से बच्चेदानी को निकाल दिया। उसकी पत्नी को पथरी का दर्द आज भी बराबर हो रहा है। उससे दस हजार रुपये भी जमा कराए गए, जिसकी रसीद भी नहीं दी गई। विरोध करने पर उनके साथ गाली गलौज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि चिकित्सक पक्ष ने भी तीन दिन पहले शिकायत की थी कि उक्त महिला की बच्चेदानी में संक्रमण हो गया था। इस कारण बच्चेदानी को निकालना पड़ा। बाद में परिजन ब्लैकमेल कर रहे हैं। इस मामले की जांच एसपी सिटी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed