{"_id":"6670a1b4f799055e200ccdd4","slug":"do-yoga-to-stay-healthy-camp-on-21st-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-335052-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निरोगी रहने के लिए करें योग... शिविर 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निरोगी रहने के लिए करें योग... शिविर 21 को
विज्ञापन
- अमर उजाला और जिला प्रशासन की ओर से होगा आयोजन
- योग प्रशिक्षक कराएंगे योगाभ्यास, उपयोगिता भी बताएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमर उजाला और जिला प्रशासन द्वारा ध्यानचंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें योग प्रशिक्षक योगाभ्यास कराएंगे। साथ ही योग की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी देंगे। सेहतमंद रहने के लिए कोई भी व्यक्ति शिविर का हिस्सा बन सकता है।
शरीर को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान जरिया है। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा सेहतमंद शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। ऐसे में योगाभ्यास सभी के लिए बेहद जरूरी होता है। इस उद्देश्य के साथ अमर उजाला और जिला प्रशासन की ओर से 21 जून (शुक्रवार) को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह छह बजे शुरू होगा। इसमें योग प्रशिक्षक योगाभ्यास कराएंगे। साथ ही योग की उपयोगिता भी बताएंगे। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, खिलाड़ी, अधिकारी व कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में जन सामान्य के लोग हिस्सा लेंगे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाला शिविर सभी के लिए लाभदायक रहेगा। जन सामान्य का कोई भी व्यक्ति इसका हिस्सा बन सकता है। जो लोग योग नहीं करते हैं, वे शिविर के माध्यम से नियमित रूप से योगाभ्यास की शुरुआत कर सकते हैं। - वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)