फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   do se 3 intjar, kulenge dhaychanr stediam ke dwar

दो से तीन दिन और इंतजार, खुलेंगे ध्यानचंद स्टेडियम के द्वार

Mon, 14 Jun 2021 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
do se 3 intjar, kulenge dhaychanr stediam ke dwar
दो से तीन दिन और इंतजार, खुलेंगे ध्यानचंद स्टेडियम के द्वार
विज्ञापन

झांसी। कोरोना कर्फ्यू हटते ही बाजारों को सशर्त खोला जा रहा है। अब खेल गतिविधियों से भी पाबंदियों को हटाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो से तीन दिन में ध्यानचंद स्टेडियम के द्वार खोल दिए जाएंगे। खेल निदेशालय से हरी झंडी मिलते ही स्टेडियम को खोल दिया जाएगा। शुरूआत में सिर्फ पंजीकृत खिलाड़ियों को ही मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
संक्रमण की रफ्तार में इजाफा होते शहर भर की सभी खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाते हुए स्टेडियम में तालाबंदी कर दी गई थी। रफ्तार पर काबू पानी के लिए सरकार को कोरोना कर्फ्यू का सहारा लेना पड़ा था। इस दौरान शहर के सभी प्रतिष्ठानों के साथ ही खेल गतिविधियों पर पाबंदी लगाई गई थीं। मरीजों की संख्या में कमी होते ही कोरोना कर्फ्यू को हटा लिया गया। लेकिन खेल की गतिविधियों पर कोई भी शासनादेश जारी नहीं हुआ है, जिसके चलते खिलाड़ियों में काफी मायूसी है। लेकिन अब खेल पर लगी पाबंदियों को हटाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते अगले दो से तीन दिन में सशर्त स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम को भी खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशालय से अगले सप्ताह तक आदेश आने की संभावना है। आदेश आते ही गाइडलाइन के तहत खिलाड़ियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed