फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Do not allow water to accumulate in and around the house

घर और आसपास जमा न होने दें पानी

Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Do not allow water to accumulate in and around the house
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्य के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय का भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्रों को मलेरिया के कारण, निवारण के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समाज कार्य के स्नातक, परास्नातक विद्यार्थी जिला मलेरिया कार्यालय पहुंचे। जहां जिला मलेरिया अधिकारी आरके गुप्ता ने बदलते मौसम के रोगों के विषय में जानकारी देते हुए बुखार, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू, जापानी इंसेफिलाइटिस, जीका वायरस आदि विषय के बारे में बताया। कहा कि मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय हैं कि हम अपने घरों और आसपास जलजमाव न होने दें। ताकि, मच्छर पैदा होने के खतरे कम रहें। सारे शरीर को ढकने वाले वस्त्र पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, किसी भी तरह का बुखार आने पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। उन्होंने कहा कि सावधानी ही बचाव है। समाज कार्य के विद्यार्थी अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखकर लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर सकते हैं। इस दौरान क्षेत्रीय कार्य निदेशक डॉ. मुहम्मद नईम ने सभी का आभार जताया। विद्यार्थियों को मच्छरों के लार्वा लेने, मच्छर मारने के लिए दवा छिड़काव, रक्त का सैंपल लेने और जांच संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed