फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM checked the progress of Lagoun Village Group Drinking Water Scheme

Jhansi News: डीएम लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना की प्रगति कार्य को जांचा

Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
DM checked the progress of Lagoun Village Group Drinking Water Scheme
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना से आच्छादित कालापहाड़ स्थित लागौन ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया, साथ ही ग्राम में जाकर पेयजल आपूर्ति की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने योजना के संचालन में आ रहीं कमियों की जानकारी लेते हुए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये, कि जल्द से जल्द कमियों को पूर्ण कर योजना का संचालन कराएं, ताकि इससे आच्छादित सभी ग्रामों में आपूर्ति चालू हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हेतु सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना का संचालन किया है। लम्बे समय से सूखे का प्रकोप झेल रहे बुन्देलखण्ड को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने एवं इस क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसमें एक हर घर जल योजना भी है। काला पहाड़ ग्राम स्थित 15 एमएलडी क्षमता का वॉटर ट्रीटमेण्ट प्लान्ट रनिंग स्थिति में पाया गया। कैम्पस स्थित 1400 किलो लीटर क्षमता सीडब्लूआर एवं पम्प हाउस में लगे पम्प एवं मोटर चालू स्थिति में पाये गये। मौके पर उपस्थित जल निगम के अधिशासी अभियन्ता अवनीश सिंह ने बताया कि योजना में कुल 13 ओएचटी एवं 9 सीडब्लूआर है। इनका कार्य लगभग पूर्ण है। योजना के अन्तर्गत 52 ग्रामों के 15054 हाउसहोल्ड अच्छादित किया जाना है। वर्तमान तक 32 ग्रामों में कमीशनिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं लगभग 8000 कनेक्शनों में पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। शेष ग्रामों में पाइप लाइन की कमीशनिंग का कार्य प्रगति पर है। योजना को पूर्ण करने की तिथि दिसम्बर 2023 है। योजना की भौतिक प्रगित लगभग 90 प्रतिशत है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता अवनीश सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेश कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed