फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM angry seeing potholes on Defense Corridor Road

डिफेंस कॉरिडोर रोड पर गड्ढे देख डीएम नाराज

Sun, 31 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
DM angry seeing potholes on Defense Corridor Road
झांसी। डीएम रविंद्र कुमार ने शनिवार को डिफेंस कॉरिडोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एरच से डिफेंस कॉरिडोर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे देख उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सड़क को एक सप्ताह में गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिफेंस कॉरिडोर के लिए जो भूमि अधिकृत की गई है, उसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एरच में गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में संरक्षित गायों की जानकारी ली। साथ ही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। गोवंश की संख्या और बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने भूसा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत एरच को निर्देश दिए कि गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। डीएम ने किसानों से बात करते हुए कहा कि खेत में आग कतई ना लगाएं। कृषि अवशेष को गोशाला को दें। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अक्षरवर चौहान, जितेंद्र वीरपाल, मनोज कुमार सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed