फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DJ babu, keep your voice low.. Children are unable to read, elders are panicking.

डीजे वाले बाबू आवाज कम रखो..बच्चे पढ़ नहीं पा रहे, बुजुर्ग घबरा रहे

Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
DJ babu, keep your voice low.. Children are unable to read, elders are panicking.
झांसी। शादियों के सीजन में डीजे का धमाल बच्चों और बुजुर्गों के लिए आफत बन रहा है। शहर के कई इलाकों में विवाहघरों में रात 10 बजे के बाद तक कानफोड़ू डीजे बज रहा है। डीजे की तेज आवाज से बच्चे पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे हैं। बुजुर्ग और दिल के मरीज इसकी आवाज से बेचैन हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 175 पंजीकृत विवाहघर हैं। इसमें ज्यादातर शहरी इलाकों में हैं। इन दिनों शादी के सीजन में तेज आवाज में कई विवाह घर डीजे बजा रहे हैं। रात 12 बजे तक शादी में शिरकत करने वाले लोग डीजे पर डांस कर रहे हैं। जबकि, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में परीक्षार्थी रात-रात तक रिवीजन करते रहते हैं। मगर डीजे की तेज आवाज से उनका ध्यान भटक जाता है। ऐसे में वह सही से रिवीजन नहीं कर पा रहे हैं। डीजे की तेज आवाज बुजुर्ग और दिल के मरीजों को बेचैन कर रही है। ज्यादा देर तक तेज आवाज से उन्हें घबराहट होने लगती है।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
रात दस बजे के बाद और बहुत तेज आवाज में कोई डीजे बजा रहा है, जिससे आपको परेशानी हो रही है तो 112 नंबर पर फोन कर या फिर पास के थाने को सूचना दे सकते हैं। तुरंत ही पुलिस, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। इतना ही नहीं आप आला अफसरों को भी इससे अवगत करा सकते हैं। इस संबंध में शासन स्तर से भी गाइडलाइन जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले डॉक्टर
90 डेसिबल से ऊपर की आवाज कान को नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार तेज आवाज बनी रहने से सुनने की क्षमता कम हो सकती है।- डॉ. जेपी पुरोहित, वरिष्ठ ईएनटी रोग विशेषज्ञ।
तेज आवाज से बुजुर्ग, ह्रदय रोगियों को घबराहट, दिल की धड़कन की गति बढ़ सकती है। तेज आवाज में तनाव से हार्ट अटैक भी आ सकता है।-डॉ. निर्देश जैन, हार्ट स्पेशिलिस्ट।
ये बोले लोग
देर रात तक तेज आवाज में विवाह घरों में डीजे बज रहे हैं, जो कि आदेश के विरुद्ध हैं। इससे काफी दिक्कत हो रही है। - आकाश।
कई विवाहघर नियम के खिलाफ रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजा रहे हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। - दीपक गुप्ता।
विवाह घरों में देर रात तक बजने वाली डीजे के आवाज से ध्यान भटकता है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। - आराधना, छात्रा।
रात में पढ़े हुए कोर्स का रिवीजन करता हूं। मगर डीजे की ध्वनि इतनी तेज होती है कि पढ़ने में दिक्कत होने लगती है। - मनीष, छात्र।
विवाह घरों में रात दस बजे तक ही डीजे बजाने का नियम है। आवाज भी निर्धारित है। इसकी जानकारी सभी विवाहघर संचालकों को दी गई है। यदि कोई नियम के खिलाफ जाएगा तो कार्रवाई होगी। लोग 112 नंबर या फिर नजदीकी पुलिस थाने के नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट।

झांसी जिले में 175 विवाह घर पंजीकृत हैं। इनमें डीजे के बजाय ऑर्केस्ट्रा आदि बजता है। जिसकी आवाज भी कम रहती है। साथ ही 10 बजे तक बंद कर दिया जाता है। यदि कोई गैर पंजीकृत विवाह घर नियम विरुद्ध काम कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - विवेक स्वामी, अध्यक्ष, बुंदेलखंड विवाहघर एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed